संतोष मिश्रा
जिला विशेष संवाददाता
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास बहराइच के प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक हुई। बैठक में रामकृष्ण परमहंस पी जी कालेज के प्रवक्ता शेखर श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष एवं बहराइच के समाजसेवी बजरंगबली पाठक को महामंत्री पद पर संगठन के ट्रस्टियों के के विचार विमर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने मनोनीत किया। इस आशय की जानकारी प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र ने दिया।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई, प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम निषाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय गौड़, वरिष्ठ ट्रस्टी सुरेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।