संतोष मिश्रा
जिला विशेष संवाददाता
बहराइच। विकासखंड नवाबगंज के अब्दुल्लागंज रेंज में पौधशाला, वृक्षारोपण और वानकी से संबंधित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आस पास गाँवो के ग्रामीणों, महिलाओ और बच्चों को मानव वन्यजीव संघर्ष, पौधशाला प्रबंधन, छपान कार्य आदि के बारे में वन कर्मियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू, शंभूनाथ यादव उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, सुरेश पासवान वन दरोगा सहित वन रक्षक मनोज सिंह, मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, राजेश डाकिया और अन्य वन श्रमिक उपस्थित रहे।