पहली बार वजीरगंज से शांतिकुंज आश्रम के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

Vishesh Varta (विशेष वार्ता)
0


अबूशहमा


बहराइच फखरपुर श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ भगवान के जयकारों की गूंज के साथ फखरपुर ब्लॉक के वजीरगंज बाजार से गायत्री आश्रम परसेंडी तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथों में कलश लिए हुए महिलाओं,संतों का काफिला मनमोहक दृश्य उपस्थित कर रहा था। डीजे पर भक्ति गीतों की गूंज के साथ जयकारों भजनों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। कलश शोभायात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए अखनापुर बेदौरा परसेंडी के रास्ते झिंगरी पुल स्थित गायत्री परिवार आश्रम में पहुंचीं। यहां वेदमंत्रों की गूंज के बीच गायत्री आश्रम व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा ने सरोवर घाट पर विधिवत पूजन कर कलशों में पवित्र जल स्थापित कराया। इसके बाद शोभायात्रा कथा स्थल वजीरगंज बाजार जगदम्बा सोनी के यज्ञशाला के लिए रवाना हो गई। 

आयोजक रवि सोनी ने बताया कि कलश शोभायात्रा के साथ ही महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया है। 25 दिसम्बर तक प्रतिदिन महायज्ञ का क्रम जारी रहेगा। इसी के साथ श्रद्धालुओं का पावन श्रीराम कथा भी श्रवण कराई जाएगी। 25 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा।इस मौके कथा व्यास स्वामी कौशिक चैतन्य जी महाराज ने रथ पर सवार होकर भक्तों पर फूलों की वर्षा की  जेजमान जगदम्बा सोनी जमुना प्रसाद पाठक पेशकार यादव विनय उपाध्याय राहुल गौड़ मनीष कुमार पप्पू सोनी  समेत बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे।इस मौके पर फखरपुर पुलिसबल शान्ति व्यवस्था में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!