मेला क्षेत्र के विशेष कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। वही 2,69,000 चेकर्ड प्लेटों की आपूर्ति पूरी हो चुकी है।वहीं, 3308 पाण्टून का उपयोग करते हुए 30 पाण्टून पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसी तरह, 488 किमी अस्थाई सड़कों की योजना को भी क्रियान्वित किया जा रहा है। वहीं, 148 पार्किंग क्षेत्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है
30 नवंबर तक संपन्न होगा कार्य
यदि मेले के बाहर की परियोजनाओं को देखा जाए तो इस पर बहुत तेजी से कार्य हुआ है। इसके तहत कुल 83 परियोजनाओं में से 47 पूरी हो चुकी हैं तो 15 नवंबर तक 10 और परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, जबकि 30 नवंबर तक 26 अन्य परियोजनाएं पूर्ण होंगी। मेला क्षेत्र में 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य जारी है, जिन्हें 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 1428.68 करोड़ है।
15 दिसंबर तक पूरा होगा रोड्स का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण
मेला क्षेत्र के बाहर की परियोजनाओं जैसे एयरपोर्ट रोड, रसूलाबाद घाट रोड और फाफामऊ-सहसो रोड का निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य प्रमुख कार्यों में 15 प्रमुख चौराहों का विकास 30 नवंबर 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह 92 सड़कों का पुनर्नवीनीकरण कार्य 10 दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 17 सड़कों का सौंदर्यीकरण 15 दिसंबर 2024 तक पूरा होगा।