किसान ने वैज्ञानिकों की सलाह से खेती करके लहराया परचम दिल्ली में मिला सम्मान

Vishesh Varta (विशेष वार्ता)
0


बहराइच। श्रावस्ती के किसान ने खेती में कड़ी मेहनत कर किसानों के लिए रोल मॉडल  बन कर अपनी आर्थिक आमदनी को भी मजबूत किया है किसान ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से सलाह प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से खेती कर जनपद श्रावस्ती का परचम लहराया है किसान को नई दिल्ली में सम्मानित भी किया जा चुका है‌। 

जिला श्रावस्ती के इंजिनियर आसिफ़ अज़ीज़ सिद्दकी जरबेरा फूल की संरक्षित खेती कर रहे हैं ये ग्राम नदीई डीह के किसान हैं। इनको इसी दिसम्बर 2024 में नई दिल्ली भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में मिलियनेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र  श्रावस्ती के वरिष्ठ वैज्ञानिक  एवं अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह ने दी। केंद्र के उद्यान एवं कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि आसिफ अज़ीज़ सिद्दीक़ी  को समय समय पर तकनीकी सलाह एवं मार्गदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दिया जाता है कृषि जागरण एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली पूसा  भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में इनको  सम्मानित किया गया। इस वर्ष खेती से उनकी आमदनी 20 लाख रुपये से अधिक है कि फूलों कि संरक्षित खेती करके आमदनी को दुगुना किया जा सकता है । श्री सिद्दीकी  श्रावस्ती के किसानो के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। सिद्दीकी के सम्मानित होने के बाद से किसानों में एक नई सोच का संचार हुआ जिससे कई अन्य किस भी कृषि वैज्ञानिकों के संपर्क में पहुंचकर खेती करने की तैयारी में जुटे हुए हैं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से आह्वान किया कि वह तकनीकी से जुड़कर वैज्ञानिक विधि से खेती कर अपनी आमदनी को दोगुना करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!