उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का हुआ आयोजित, व्यापारिक समस्याओं और उनके समाधान पर हुई चर्चा

Vishesh Varta (विशेष वार्ता)
0


संतोष मिश्रा 

जिला विशेष संवाददाता 


बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुड गुड डेरी के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक हाजी अब्दुल रहीम की अध्यक्षता में व्यापारिक समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। संरक्षक रतन अग्रवाल ने समिति के विस्तार पर विचार किया। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने व्यापारियों को संगठित होकर शोषण से बचने और समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

 महामंत्री संजय कुमार ने जल्द ही समिति का विस्तार कर नई जिम्मेदारियां सौंपने की बात कही। संरक्षक सुभाष चंद्र जैन ने भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारियों और ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने पर बल दिया। बैठक में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विजय मित्तल, बंटी शर्मा, राजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, बलराम शुक्ला, शेर सिंह कसौधन, मोहम्मद अरशद, अंकित अग्रवाल, मोहम्मद यासीन, आबिद, सिद्धनाथ गुप्ता, इंजीनियर राजेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कमल मद्धेशिया, भीमसेन मिश्रा, सुशील मित्तल, रामेंद्र त्रिपाठी, विजय गुप्ता, बलराम मिश्रा, विपिन अग्रवाल, केसरी सोनी, कृष्ण मोहन सिंह, आशीष अग्रवाल आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!