बहराइच विशेष वार्ता। राजमाता रेहुआ कन्या इंटर कालेज ऋषिनगर बेडनापुर में शनिवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेहुआ स्टेट से राजकुमारी देव्यानी सिंह,अध्यक्षा मधु सिंह व प्रबन्धक कुंवर जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र - छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भाषण समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। छात्र - छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथियों ने प्रतिभाग करने वाले छात्र - छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह , प्रभा सिंह,लेखाकार स्नेह मिश्र,रवि मिश्र,चन्द्र मोहन श्रीवास्तव, पवन वर्मा, विजय वर्मा, अनुभव अवस्थी, कृष्ण कुमार यादव, चंचरीक शुक्ला, रामानन्द आर्या, प्रदुम्न शुक्ला,राम कुमार वर्मा, रमेश चंद्र मौर्या, शैलेन्द्र मिश्र, वसीम अहमद रूबी बेगम, नगमा अंसारी, महिमा सिंह, सरिता सिंह, अन्नू मदेशिया, सुरभि तिवारी, सृष्टि सिंह रितिका श्रीवास्तव,गौरी मदेशिया ,आंचल सिंह, पम्मी पाठक ,छायांकन स्टॉफ अरुण वर्मा, प्रवीण पुष्कर,बलराम, मंच संचालक राम करण पांडेय, यज्ञाचार्य श्याम सुन्दर मिश्र , पुंडरीक शुक्ल मौजूद रहे।