मिथिलेश जायसवाल
ब्यूरो चीफ
बहराइच विशेष वार्ता। तहसील व ब्लॉक मिहींपुरवा क्षेत्र के अंतर्गत थारू बाहुल्य क्षेत्र बलई गांव में नववर्ष के प्रथम सप्ताह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक जनता चौपाल का आयोजन किया जाएगा चौपाल की अगुवाई सद्भावना संस्था के द्वारा की जाएगी। चौपाल में श्रमिकों के कल्याण सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से किया जाएगा।
इसी उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक परिसर मिहींपुरवा में चौपाल को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। सदभावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि संस्था लंबे समय से श्रमिकों के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को थारू बाहुल्य क्षेत्र के साथ ही जन जन तक पहुंचाया जा रहा है इसी उद्देश्य से नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में सरकार आपके द्वारा नामक जनता चौपाल का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के उच्च अधिकारी शामिल होंगे जिससे क्षेत्र के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराम आजाद, रामजियावन बहेलिया, वालंटियर लाजवती, संजय राना, अमन टंडन सहित काफी संख्या में मीडिया कर्मी व स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।