जन्म दिवस पर बाढ ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र में बाढ पीडि़तों को कम्बल ओढाकर सामाज सेवा संकल्प दिवस मनाया गया

Vishesh Varta (विशेष वार्ता)
0


अबू शहमा 

विशेष वार्ता 


कैसरगंज बहराइच महान युगद्रष्टा  स्वामी विवेकानंद जी एवं कांग्रेस पार्टी की सर्वमान्य नेता व लोकप्रिय सांसद आदरणीया प्रियंका गाँधी के जन्म दिवस पर बाढ ग्रस्त प्रभावित क्षेत्र में बाढ पीडि़तों को कम्बल ओढाकर व लड्डू खिलाकर सामाज सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि महान युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और आगे बढो, उन्होंने कहा कि युवा देश के विकास व उत्थान में अपनी उर्जा शक्ति का लगावें तथा विनाशकारी व विध्वंसात्मक प्रवृति एवं सोच से दूर रहें। उन्होंने कहा कि जन नायिका प्रियंका गाँधी जी ने लडकी हूँ लड सकती हूँ जैसे नारे से देश व समाज में नारीशक्ति को अग्रसर किया तथा उनके संघर्ष और समर्पण से हमें भी अनुकरण करना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम ने कहा आज संविधान की सुरक्षा और अम्बेडकर जी के समान के लिए प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जन डटकर मैदान में है जिससे भाजपा सरकार के मंसूबे ध्वस्त हुए है। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि प्रियंका गाँधी जी कुशल मार्गदर्शन में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में आगे बढने का मौका मिला है तथा उन्हें अपने अधिकार तथा स्वाभिमान के प्रति काफी जागरुकता बढी है। संचालन गिरिजेश यादव ने किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह, नंद कुमार सिंह नंदू शुभम तिवारी गिरधारी लाल पाण्डेय सादात अहमद रवींद्र स्वरूप मुबारक खान अवधराज पासवान अल्ताफ हुसैन बैजनाथ चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!