ए डी पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को कराया गया शैक्षिक भ्रमण

Vishesh Varta (विशेष वार्ता)
0

कैसरगंज बहराइच 

कैसरगंज के ए डी पब्लिक स्कूल ने अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया।रविवार को विद्यालय प्रबंधक इरफ़ान अहमद ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जिसमे बच्चों को नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर लखनऊ , संग्राहलय एवं   रिजीनियल साइंस सिटी,भीमराव अम्बेडकर पार्क आदि जगहो का भ्रमण कराया गया।

चिड़ियाघर में उपस्थित प्रत्येक जीव जन्तु को देखा उनके बारे में बारे मे जानकारी मिली। संग्रहालय में बच्चों को इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई, संग्रहालय में रखी मिस्र की ममी का शव बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही मिस्र की ममी एक 13 वर्ष की एक लड़की का शव है इसकी आयु करीब तीन हजार वर्ष अनुमानित यह ममी एक लकड़ी के ताबूत स्कैफोज में संरक्षित है।बच्चों ने साइंस सिटी में कई प्रकार से वहाँ वैज्ञानिक गतिविधियां की जिससे बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ी। प्रत्येक बच्चे से शैक्षिक भ्रमण की डायरी भी बनवाई गई।50 बच्चों सहित प्रधानाध्यापक फैजान अहमद,शिक्षक मेराज अहमद, मो जावेद, हाफिज मो साजिद, फरहीम फातिमा, मुस्कान, मो फैसल आदि लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!